Tuesday, August 7, 2018

              LG G7+ ThinQ

प्रीमियम रेंज में लॉन्च, वनप्लस 6 और वीवो नेक्स से होगा मुकाबला
LG G7+ ThinQ को आज भारत में लॉन्च किया गया है। भारत के वर्तमान स्मार्टफोन बाजार में जगह बनाने के लिए इस स्मार्टफोन को अत्यंत ही अग्रेसिव कीमत में उतारा गया है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन की सीधी टक्कर वनपल्स 6 और वीवो नेक्स जैसे प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोन्स से होगा। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में

इस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह फोन भी अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन्स की तरह ही नॉच फीचर के साथ उतारा गया है। फोन के नॉच फीचर को आप डिसेबल भी कर सकते हैं। फोन नें 6.1 इंच का क्वॉड एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के रेजोल्यूशन की बात करें तो इसमें 1440X3120 रेजोल्यूशन की स्क्रीन दी गई है। फोन IP68 वाटर और डस्ट रेसिसटेंट सर्टिफाइड है।

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो फोन स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 845 चिपसेट ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन ड्यूल 4जी सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। फोन में कई तरह के सेंसर फीचर्स जैसे कि मैग्नेटोमीटर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सिलरोमीटर आदि दिए गए है। फोन के मेमोरी फीचर्स की बात करें तो फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन के इंटरनल मेमोरी को 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5 एमएम का ओडियो जैक भी दिया गया है साथ ही, इसमें बूम-बॉक्स स्पीकर्स भी दिया गया है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का f/1.6 अपर्चर के साथ और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस f/1.9 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस है।

LG G7+ ThinQ: कीमत और उपलब्धता
फोन को प्रीमियम प्राइस रेंज 39,990 रुपये की कीमत में उतारा गया है। आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी।



No comments:

Post a Comment

A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2019 for Youtubers

अगर आपका भी है यूट्यूब पर चैनल तो यह खबर आपके लिए A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2018 for Youtubers ...