Wednesday, August 8, 2018

                एंड्रॉयड पी के 6 बड़े फीचर्स

 जो बदल देंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल का तरीका


गूगल ने आधिकारिक तौर पर अब एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड पी या एंड्रॉयड पाई को रिलीज कर दिया है। 
गूगल पिक्सल जैसे स्मार्टफोन में इसका अपडेट भी मिलने लगा है। एंड्रॉयड पाई में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल देंगे 
और आपको आईफोन x जैसे फीचर्स एंड्रॉयड फोन में मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।


Android Pie
आईफोन X जैसा नॉच

एंड्रॉयड पी के डेवलपर प्रिव्यू 1 में आपको आईफोन X जैसा डिस्प्ले के ऊपर डिस्प्ले कटआउट देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगा।


Android Pie

स्मार्ट रिप्लाई
वैसे तो गूगल के जीमेल और एंड्रॉयड मैसेड में आपको स्मार्ट रिप्लाई का विकल्प मिलता है 
लेकिन एंड्रॉयड पी के साथ भी आपको स्मार्ट रिप्लाई फीचर मिलेगा जिसके जरिए आप मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए ऑटोमेटिक रिप्लाई कर पाएंगे। 
ऐसे में आपका टाइपिंग का वक्त बचेगा।

Android Pie


नोटिफिकेशन
एंड्रॉयड पी के अपडेट के बाद आप नोटिफिकेशन के साथ ही नीचे की ओर स्वाइप करके नोटिफिकेशन के साथ दी गई फोटो भी देख सकेंगे। उदाहरण के लिए यदि किसी जीमेल में कोई फोटो है 
तो आप उसे बिना डाउनलोड किए देख पाएंगे।

Android Pie


ग्रुप नोटिफिकेशन
एंड्रॉयड पी में आपको नोटिफेकेशन से ही पता चल जाएगा कि वह किसी ग्रुप का मैसेज है या निजी। ऐसे में आप अपनी सहूलियत के हिसाब से रिप्लाई कर सकेंगे।

Android Pie


सेटिंग्स का लुक
एंड्रॉयड पी में सेटिंग पेज का डिजाइन बदला हुआ मिलेगा। टेक्स्ट और मीनू व्हाइट/ब्लू कलर में नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment

A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2019 for Youtubers

अगर आपका भी है यूट्यूब पर चैनल तो यह खबर आपके लिए A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2018 for Youtubers ...