Saturday, August 18, 2018

16 साल के बच्चे ने हैक किया Apple का सर्वर, हरकत में आई FBI

16 साल के बच्चे ने हैक किया Apple का सर्वर, हरकत में आई FBI

इन देशों में भारत से भी महंगा है आईफोन 8


यह बच्चा दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी ऐपल में काम करना चाहता था और उसके ही सपने देखता था, लेकिन किसे पता था कि एक दिन यही बच्चा ऐपल के सर्वर को ही हैक कर लेगा। घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की है, जहां 16 साल के एक बच्चे ने ऐपल के सर्वर को हैक कर लिया और ग्राहकों का 90 जीबी सुरक्षित डेटा हथिया लिया। गौरतलब है कि पिछले एक साल में इस बच्चे ने अपने ही घर से ऐपल के सर्वर को कई बार हैक किया। 
इस बच्चे ने ऐपल के सर्वर से डेटा चोरी करने के दौरान अपनी पहचान छिपाकर रखी। यही नहीं, डेटा व अन्य कई ज़रूरी पासवर्ड्स हैक करने के बाद उस बच्चे ने सभी स्क्रीनशॉट्स और जानकारी वॉट्सऐप के ज़रिए दोस्तों के साथ शेयर की।

हालांकि ऐपल ने कहा है कि किसी भी ग्राहक के डेटा को हैक नहीं किया गया है और सबकुछ सुरक्षित है। जैसे ही ऐपल को हैक के बारे में जानकारी हुई, उसने फैडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) को कॉन्टैक्ट किया। इसके बाद एफबीआई ने पूरा मामला ऑस्ट्रेलियन फैडरल पुलिस (एएफपी) के हवाले कर दिया। 

रिपोर्ट के अनुसार, एएफपी ने उस बच्चे के घर छापा मारा, जिसमें दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और एक हार्ड ड्राइव मिली। जांच में इन सभी आइटम्स की संलिप्तता हैक में पाई गई। गौरतलब है कि डेटा हैक करने के बाद बच्चे ने उसे सिस्टम पर 'हैक, हैक हैक' फोल्डर बनाकर सेव कर दिया था। हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ कि उस बच्चे ने ग्राहकों का किस तरह का डेटा चोरी किया, लेकिन कंपनी का दावा है कि ग्राहकों का पर्सनल डेटा सुरक्षित है। 

चूंकि बच्चा नाबालिग है, इसलिए उसके नाम को उजागर नहीं किया गया है। एफपी ने इस बारे में कुछ भी कॉमेंट करने से मना कर दिया। बच्चे को सजा 20 सितंबर को सुनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2019 for Youtubers

अगर आपका भी है यूट्यूब पर चैनल तो यह खबर आपके लिए A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2018 for Youtubers ...