Wednesday, September 5, 2018

गूगल क्रोम का बदला

                           गूगल क्रोम का बदला



Image result for google chrome new look


गूगल के इंटरनेट ब्राउजर क्रोम ने हाल ही में 10 साल पूरे किए हैं। इस मौके को खास बनाते हुए गूगल ने क्रोम के लिए नए फीचर्स के साथ ही नई डिजाइन रिलीज की है। इस नई डिजाइन में राउंड शेप्स और टैब्स के साथ ही नए आइकॉन और नए कलर इंट्रोड्यूस किए गए हैं। क्रोम के अपडेटेड वर्जन में बेहतर यूजर इंटरफेस और अड्रेस बार भी हैं। 

क्रोम के इस नए लुक में यूजर जो चीज सबसे पहले नोटिस करेंगे वह गोल आकार के टैब्स हैं। कंपनी का दावा है कि टैब्स की नई डिजाइन के कारण यूजर्स कई टैब्स खुले होने के बावजूद आसानी से कॉन्टेंट देख सकेंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि अब अड्रेस बार में टैब को ओपन किए बगैर ही सवालों के जवाब दिए देखे जा सकेंगे। 

इसके साथ ही गूगल ने ऑटोफिल फंक्शन में भी कुछ बदलाव किए हैं। क्रोम के लेटेस्ट वर्जन में अब सेव किए गए पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर्स, पते और बाकी की जानकारी ज्यादा सही होगी। 

कंपनी ने क्रोम में एक और अहम बदलाव लाते हुए पासवर्ड मैनेजर को भी बेहतर बनाया है। अब पासवर्ड मैनेजर ऑटोमैटिक्ली पासवर्ड बनाने के साथ ही आपको नए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड भी सजेस्ट करेगा। इस पासवर्ड को क्रोम मोबाइल और कंप्यूटर से लॉग इन किए जाने पर इस्तेमाल करेगा। 

क्रोम की यह नई डिजाइन सभी पीसी और मैक यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। क्रोम को मोबाइल पर यूज करने वाले यूजर्स भी इस बदलाव को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। आईओएस यूजर्स के लिए गूगल ने क्रोम के टूलबार को नीचे मूव कर दिया है, जिससे ब्राउजर सर्च एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2019 for Youtubers

अगर आपका भी है यूट्यूब पर चैनल तो यह खबर आपके लिए A to Z Complete YouTube Copyright Rules & Guidelines 2018 for Youtubers ...